थोडासा दर्द होता हैं
खो जाता हैं दिल कहीं
टूटने लगती हैं नींदें
प्यास होती हैं आँखों में
ख़्वाब टूटने का डर होता हैं
किसी के दूर जाने पर दिल में उदासी सी छा जाती हैं
दूर भागने लगते है ख़ुदसे ही
दिल उसकी ओर खींचने लगता हैं
जबान लड़खलाने लगती उनके सामने
वो ही वो दिखने लगते हैं हर जगह
बहारों के मौसम में दिल की बात जुबान तक आ ही जाती हैं.................
No comments:
Post a Comment